👁 0 views Views
चोरी की बाइक पर मौज ले रहा था,पुलिस ने पकड़ा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जो चोरी की बाइक पर मौज लेता घूम रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थाना खोडा जनपद गाजियाबाद से चोरी हुई बाइक,अधूरी फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी मौहल्ला कृष्ण गंज पिलखुआ का विशान्त है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























