👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 227 के सापेक्ष सिर्फ 124 पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक ने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया जिसके बाद पोर्टल बंद हो गया। अब फिर से पोर्टल खुल गया है। ऐसे में सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील त्यागी ने वंचित रहने वालों को निर्देश दिए हैं कि यदि लापरवाही की गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 247 क्लीनिक, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब है। 30 अप्रैल तक पोर्टल पर आवेदन करना था लेकिन 124 ने ही इसके लिए आवेदन किया। शेष को चेतावनी जारी की गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























