हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के 35 वर्षीय माइकल बाना त्रिपुरा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे जिनकी ड्यूटी अगरतला में थी। छत से फिसल कर घायल हुए माइकल ने दम तोड़ दिया है जिससे परिवार में शोक की लहर है।
माइकल के पिता योगेंद्र उर्फ जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा माइकल अगरतला में तैनात था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि छत से गिरने के कारण माइकल घायल हो गया जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। माइकल बाना के पार्थिव शरीर को लेने के लिए परिजन अगरतला के लिए रवाना हो गए हैं।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























