युवती के नाम पर लिया 15 लाख का लोन, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मूलचंद विहार की रहने वाली वंदना कश्यप के नाम पर कुछ आरोपियों ने 15 लाख रुपए का लोन करा लिया। पीड़िता को उसकी जानकारी उस समय हुई जब उसके घर पर आईसीआईसीआई होम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी मेरठ का कर्मचारी पहुंचा और बताया कि लिए गए लोन की किश्त चुकाई नहीं जा रह यदि किश्त नहीं चुकाई गई तो जमीन को नीलाम कर दिया जाएगा। इसके बाद युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई जिसने मामले में तहरीर देकर मोबाइल मरम्मत करने वाले हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी अनुज सोमानी उर्फ जितेंद्र, प्रदीप शर्मा, प्रशांत और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार वंदना की जान पहचान जितेंद्र से थी। 2018 में वह अपने साथी प्रदीप शर्मा को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और कहा कि खाली पड़ी जमीन पर आवास बनाने हेतु वह लोन दिला देगा। इसके एवज में आरोपियों ने पीड़िता के जरूरी दस्तावेज ले लिए। फाइल चार्ज के नाम पर 10,000 भी ले लिए। काफी समय बाद कागज वापस लौटा दिए। इस वर्ष 5 जनवरी को जब फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी घर पहुंचा तो उसे सच्चाई का पता चला। बताया जा रहा है कि पीड़िता के दस्तावेज के आधार पर 15 लाख रुपए का लोन कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































