Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की दोपहर खेतों पर काम कर रहे किसानों को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, कोबिंग भी की लेकिन तेंदुए का कोई सुराग हाथ ना लगा। तेंदुआ जंगलों में घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द उसे पकड़ा जाए।
वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह का कहना है कि सलारपुर में पिंजरे लगाए गए हैं। आवश्यकता अनुसार और पिंजरे भी लगा दिए जाएंगे। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कोबिंग की जा रही है। सलारपुर में स्याना रोड से सटे खेतों में जब किसानों ने तेंदुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया और वहां से भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हुए और लाठी-डंडे लेकर जंगलों की ओर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































