हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक सप्ताह बाद तीन दिन का गंगा मां का जन्मोत्सव मनाया जाने की तैयारी हो रही है। जिसमें पहली बार गंगा की बीच धारा में नौका विहार निकाली जाएगी। दो कुंतल फूलों से गंगा के बीच एक अलग ही दृष्य दिखाई देगा। पहली बार गंगा के बीच में गंगा मैया को प्रसन्न करने के लिए गंगा सभा समिति द्वारा अदभूत कार्यक्रम करने रही है। तीन दिन महाआरतीः गंगा जन्मोत्सव पर 12 मई से 14 मई तक शाम पांच बजे गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गंगा जन्मोत्सव का शुभारम्भ गंगा महारती के आरती प्लेट फार्म के निकट लग रही गंगा मां की प्रतिमा पर गंगा मां की पूजा अर्चना की जाएगी। नोका विहार में फूल- गंगा की प्रतिमा और पूजा अर्चना की जाएगी
आसमान से फूल बरसाए जाएंगे
गंगा सभा के विष्णु दत्त नागर ने बताया कि गंगा जन्मोत्सव तीन दिवसीय मनाया जा रहा है। जिसमें तीनों दिन पूजा पाठ के अलावा गंगा महा आरती की जाएगी!
टीवी कलाकार के होंगे कार्यक्रम
गंगा तट पर 12 मई से तीन दिवसीय मनाए जाने वाले गया जन्मोत्सव कार्यक्रम में वैष्णवों के टीवी कलाकार राहुल आ रहे हैं। गंगा महाआरती के बाद राहुल रंगारंग कार्यक्रम भी करेंगे।
सप्तमी पर गंगा का हुआ था जन्म
पड़ितों के अनुसार सप्तमी पर गंगा का जन्म हुआ था ।राजा भगीरथ की तपस्या के बाद गंगा मां स्वर्ग से पृथी के लिए अवतरित होनी थी। परंतु ज्यादा वेग होने से विता हो गई थी। क्योंकि गंगा के ढंग से धरती तबाह हो सकती थी। जिसके लिए भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा को लिया था।
पहली बार गंगा मां की बीच धारा में फूलों से सजाकर नौका विहार किया जाएगा
गंगा में फूलों की बरसात के साथ
आसमान से भी फूलों की बरसात होगी। आरती के समय आसमान से फूलों की बारिश कराई जाएगी। जिसके लिए पैराग्लाइडिग से मां गंगा पर पुष्प बरसाए जाएंगे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

































