हीट वेव से गौवंश के बचाव हेतु पर्याप्त तैयारियां
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड में लू से बचाव एवं राहत हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने एवं लू से बचाव हेतु श्री अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा विकास खण्ड हापुड़ के ग्राम बनखंडा में गो आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों को ग्रीष्म ऋतुि एवं लू प्रकोप से बचाव के पुख्ता इंतजाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सुश्री ऋति, खण्ड विकास अधिकारी हापुड़, श्री विशन सक्सैना, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद थे। निरीक्षण के समय पाया गया कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी, चारा आदि मात्रा में उपलब्ध था। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दिनांक 23 मार्च 2024 को पशुओं का एफ०एम०डी० टीकाकरण कराया जा चुका है। सभी पशुओं का शेड में रखा पाया गया। भूसा भी पर्याप्त मात्रा में पाया गया। ग्राम सचिव ने बताया कि इस गांव में 50 कुतंल भूसा दान से प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 32 कुतंल भूसा दान में प्राप्त हो गया है। निर्देश दिये गये कि लोगो को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक भूसा दान में प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं गांशाला में पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये।
* ग्राम में मनरेगा से कराये जा रहे तालाब कार्य की जांच की गयी जिसमें पाया गया कि तालाब के चारो ओर पथमार्ग की ईटे धस गयी है एवं ईटे उखड कर कम हो गयी है। साफ-सफाई भी ठीक किये जाने की आवश्यकता है। ग्राम सचिव को निर्देश दिये गये कि तत्काल पथमार्ग ठीक कराये एवं साफ-सफाई भी कराये।
* ग्राम वासियों द्वारा ग्राम में तैनात सफाईकर्मी द्वारा सफाई ठीक नहीं करने की शिकायत की गयी जिसके कम में ग्राम सचिव को निर्देश दिये गये कि वह कल ही टीम लगाकर सम्पूर्ण ग्राम की सफाई कार्य सुनिश्चित कराये।
* चिकित्सा क्षेत्र मे लू-प्रकोप की व्यवस्था देखी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिखैडा में लू-से बचाव के पूख्ता इंतजान किये गये हैं। निरीक्षण के समय लू से पीडित मरीज से जानकारी प्राप्त की गयी जिनके द्वारा अब स्वास्थ्य ठीक होने से अवगत कराया गया।
* उच्च प्राथमिक विद्यालय बनखंडा का भी निरीक्षण किया गयां निर्देश दिये गये कि बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाये एवं पढाई स्तर में अच्छा प्रदर्शन करायें। विद्यालय में आर०ओ० खराब अवस्था में पाया गया। ग्राम सचिव को निर्देश दिये गये कि तत्काल उसे ठीक कराकर क्रियाशील अवस्था में लाये।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761
























