संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुआ छात्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर निवासी हकीम खान का 16 साल का बेटा सुहान 5 मई की शाम 8:00 बजे से घर से गायब है। परिजनों ने संभावित स्थानों पर सुहान खान को तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने हापुड़ कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुहान की तलाश शुरू कर दी है।
16 वर्षीय सुहान कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है जो कि टी-शर्ट और नीली पेंट पहने हुए 5 मई की रात 8:00 बजे घर से गायब हो गया। परिजन उसे रात भर तलाशते रहे लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























