नाली निर्माण में हो रहा पुरानी ईंटों का इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार में बालाजी मंदिर के पास इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिससे जल निकासी की उचित व्यवस्था हो सके लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि यहां से निकली पुरानी ईंटों का ही ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों की शह पर इस तरह का कार्य किया जा रहा है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ताजुब की बात यह है कि अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया। यदि निरीक्षण किया होता तो पुरानी ईटों का इस्तेमाल करने पर अधिकारी प्रतिक्रिया जरूर देते। यदि अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद भी पुरानी ईंटों को प्रयोग में लाया जा रहा है तो यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
योगी सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही हैं। हापुड़ के आनंद विहार में हो रहा नाली का निर्माण इसका जीता जागता उदाहरण है जहां नाली से निकली पुरानी ईंटों को ही इस्तेमाल में लाया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि यह टिकाऊ काम नहीं है बल्कि जुगाड़ बाजी चल रही है जिससे ठेकेदार अपनी जेब भर सके। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























