👁 0 views Views
पुलिस ने छह हुड़दंगियों को भेजा जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने एक थार गाड़ी पर सवार होकर तेज आवाज में डीजे बजाकर हुड़दंग करने वाले वाहन चालक सहित 6 हुड़दंगियों को धर दबोचा। पुलिस ने थार गाड़ी भी बरामद की है।
बता दें कि थार गाड़ी पर सवार होकर हुड़दंग मचाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत थार गाड़ी का चालान पहले ही कर चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कानून विरुद्ध कोई हरकत न करें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























