👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से चोरों ने लाखों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। कंपनी के अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कंपनी के अधिकारी अनुज तोमर पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी भूड़पुर बागपत ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव ददायरा में कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। 18 अप्रैल की रात में लगभग 11:30 बजे टावर से किन्हीं अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए कीमत के पार्ट्स चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























