एसपी कार्यालय के पास झाड़ियों में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास झाड़ियां में किन्हीं कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला सोमवार का है जब एसपी कार्यालय के पास खड़ी झाड़ियां में किसी कारण आग लग गई जिसके बाद धुआं उठने लगा और लोगों को जहरीली हवा में मजबूरन सांस लेना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित होने लगा। इसी भी सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आप पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल यह आग कैसे लगी? इसका पता लगाया जा रहा है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051


























