सुभाष चंद्र निम की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाई मीठे शरबत की छबील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नारी दहेज उन्मूलन संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सुभाष चंद्र निम की तृतीय पुण्यतिथि पर नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका व वरिष्ठ समाज सेविका अलका निम ने मीठे शरबत का वितरण किया। इस दौरान परिजन भी शामिल हुए जिन्होंने मीठे शरबत की छबील लगाई और आने जाने वाले लोगों व राहगीरों को शरबत पिलाया जिसे पीकर लोगों ने राहत की सांस ली।
हापुड़ के मोहल्ला शिव नगर निवासी अलका निम ने बताया कि उनके पति सुभाष चंद्र निम ने समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। उन्होंने हमेशा समाजसेवी के रूप में निस्वार्थ भाव के साथ कार्य किया जो दिन रात लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहते थे। उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर मीठे शरबत की छबील लगाई गई और आने जाने वाले लोगों को शरबत पिलाया। बढ़ते तापमान में मीठा व ठंडा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। आसपास के दुकानदार भी इस दौरान मीठे शरबत की छबील पर पहुंचे जिन्होंने सुभाष चंद्र निम द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। पुत्र सौरभ निम, पुत्रवधू साक्षी निम, शीतू निम, राजेंद्र सिंह, सक्षम आदि उपस्थित रहे।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761


























