हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री लखदातार मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले श्री खाटू श्याम बाबा का वार्षिकोत्सव इस वर्ष रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। लखदातार मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने सपरिवार कार्यक्रम स्थल स्वर्ग आश्रम रोड पर बाबा का पूजन कर भगवान् से कार्यक्रम के निर्विघ्न सफल आयोजन की कामना कर भगवान् को महाभोग प्रसाद लगाकर भक्तो में वितरित किया। इस अवसर पर लखदातार मित्र मंडल द्वारा बताया गया कि बाबा का गुणगान करने कोलकाता से सौरभ शर्मा, मुज्जफरनगर से मयंक धीमान, दिल्ली से सोनी सिस्टर्स, और सम्पूर्ण आयोजन को अपना आशीर्वाद देने दिल्ली पहाड़ गंज से सुरेश चंद्र गुप्ता (गुरु जी) उपस्थित हुए और संकीर्तन का विश्राम गंगा महा आरती ऋषिकेश से आए पंडितों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर , उज्ज्वल अग्रवाल (कलीवाले), अजय अग्रवाल, अर्जुन पटवारी (जूते वाले), अक्षय अग्रवाल, अजय महेश्वरी, दिव्यांश, अंकित, धर्मेंद्र, मानव ऐरन, ऋषि सोया (वेज ग्रील), दीपक वर्मा, शिवम (डब्बू),प्रिंस, रिंकू आदि सभी सदस्यगण सपरिवार उपस्थित रहे।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540


























