विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी घोषित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हापुड़ के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संघ कार्यालय,शिवपुरी पर सोमवार को संपन्न हुई।बैठक में एबीवीपी के कार्य कर्ताओं ने प्रतिभाग किया।इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार को एबीवीपी के नगराध्यक्ष के रूप में तथा उपाध्यक्ष के लिए एसएससी इंटर कॉलेज के भूगोल प्रवक्ता पुरूषोत्तम शर्मा का चयन किय तथा नगर मंत्री का दायित्य अनुज वर्मा को, नगर सहमंत्री-का दायित्व अंजली मिश्रा,
नगर सहमंत्री- का दायित्व कशिश राणा को दिया गया।इस अवसर पर नगर विस्तारक अनिरुद्ध चौधरी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर बोलते हुए नगराध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी छात्र- छात्रा का उत्पीड़न नहीः होने दिया जाएगा तथा पूर्ण शक्ति से छात्र हितों की रक्षा की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























