हापुड़: सैनी नगर में दबंग ने की फायरिंग, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सैनी नगर में बाइक सवार दबंगों ने जमकर बवाल काटा और बीती रात फायरिंग भी की। मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि एक युवक फायरिंग कर रहा है जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है।
सैनी नगर में रहने वाले लोगों ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास चार पांच बाइकों पर सवार होकर आए कुछ दबंग गाली-गलौज करने लगे। लोगों का तो यह भी कहना है कि वह एक दूसरे को चुनौती भी दे रहे थे और एक युवक ने इस दौरान फायरिंग कर दी जिससे जुड़ा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग दबंगों की बातों को सुनते रहे और अपने घरों में ही रहे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चार-पांच बाइकों पर सवार होकर कुछ लोग सैनी नगर में पहुंचे और उनमें से एक ने फायरिंग की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से दहशत का माहौल है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























