रूट डायवर्जन के कारण 15 रुपए बढ़ा किराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मेरठ मार्ग पर स्थित दोताई गांव के पास मध्य गंग नहर पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके कारण रूट डायवर्ट किया हुआ है। ऐसे में रोडवेज बसों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया और जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 15 दिन के लिए मेरठ मार्ग पर चलने वाले वाहनों के रूट डायवर्जन करने की मांग की थी। शनिवार की सुबह से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। रोडवेज बसों में गढ़ से मेरठ व मेरठ से गढ़ का किराया 15 रुपए बढ़ गया है। डायवर्जन समाप्त होने के बाद बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाएगा।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789
























