धन संग्रह हेतु निकले सेवा भारती के पदाधिकारी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के कार्यकर्ताओ ने सेवा भारती के पाक्षिक निधि संग्रह अभियान में लोगों से संपर्क कर रसीदें काटकर धन संग्रह किया। सोमवार को सेवा भारती के जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट ने लोगो से सम्पर्क कर धन संग्रह किया और उन्हें धन संग्रह की प्राप्ति रसीद प्रदान की।सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा तथा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने कहा कि सेवा भारती के प्रान्तीय निर्देश पर पाक्षिक निधि संग्रह अभियान चलाकर धन एकत्र किया जा रहा है, सेवा भारती सेवा के अनेक प्रकल्प चलाकर समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगो को आत्मनिर्भर, शिक्षित तथा संस्कारित कर रही है, सेवा के ये सभी कार्य समाज के आर्थिक सहयोग से ही संचालित हैं, उन्होंने इस पवित्र कार्य के लिए खुले दिल से योगदान करने की अपील की। सेवा भारती द्वारा हाल ही मे बृजघाट पर मोक्ष धाम का शुभारंभ किया गया है जहाॅ उचित मूल्य पर अन्तिम संस्कार की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483





























