आबकारी विभाग की निष्क्रियता से ठेकों पर बिक रही है नकली शराब
#CM VD
# आबकारी चेयरमैन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण जनपद हापुड़ के अनेक ठेकों पर नकली देशी व अंग्रेजी शराब बिक रही है। थाना हाफिजपुर पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। पियक्कड़ यह समझ लें जनपद में शराब के ठेके से शराब खरीद कर पीना मौत को दावत देने के समान है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के संदीप ठेका देशी शराब कुचेसर चौपला, सुभा, ठेका देशी शराब मोदी नगर रोड हापुड़, लोकनाथ ठेका देशी शराब गढ़ चुंगी हापुड़ देहात, बृजेश ठेका गढ़ चुंगी फाटक हापुड़, सोनू ठेका देशी शराब अचपल गढ़ी पिलखुवा के नाम प्रकाश में आए है। हापुड़ के अलावा अन्य जनपदों में भी नकली शराब बिकने की खबर है।
जनपद हापुड़ में नकली शराब की बिक्री का खुलासा होना, आबकारी विभाग की निष्क्रियता को साबित करता है। आबकारी विभाग की टीम औचक्क निरीक्षण कर सही विक्री का प्रमाण पत्र देने में जुटी रहती है। आबकारी विभाग ने शायद ही शराब के ठेकों से शराब का नमूना लेकर जांच को भेजा हो। एक ही व्यक्ति कई-कई शराब के ठेकों का संचालन ठेके पर कर रहा है।
थाना हाफिजपुर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने नकली शराब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ठेकों पर सप्लाई करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य लोग फरार है।
थाना हाफिजपुर पुलिस फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है जिनके पकड़ में आने के बाद रहस्य से पर्दा उठेगा। जनपदीय पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर शराब के ठेकों के विरुद्ध अभियान चला कर सैम्पलिंग करने को कहा है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए धंधेबाजों ने स्वीकार किया है कि वे असली शराब में कैमीकल, रंग व पानी मिला कर नकली शराब बनाते थे और खूब पैसा कमाते थे। यह कैमीकल ही जानलेवा साबित हो सकता है।
नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के अध्यक्ष लोकेश सिंघल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आबकारी विभाग जनपद हापुड़ में तैनात आबकारी टीम व शराब के ठेका संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400


























