हापुड़ में ड्रैनेज सिस्टम को फेल कर रहे है होटल संचालक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ड्रैनेज सिस्टम को होटल, रेस्टोरेंट संचालक तथा ठेले-खोमचे वाले फेल करने पर उतारु है जिस कारण गंदे पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है। नालों में कूड़े-करकट के अवरोध खड़े है।
हापुड़ में करीब दो दर्जन से भी अधिक होटल व रेस्टोरेंट है तथा सैकड़ों की तादाद में खाद्य पदार्थों के ठेले-खोमचे लगते है। ये सभी अपने-अपने वेस्ट खाद्य पदार्थों को नाले में फैंकते है। वेस्ट खाद्य पदार्थों में कूड़ा-करकट, सब्जी के छिलके आदि होते है और सिरका व अन्य कैमीकल को पाइपों के सहारे नाले में उतारा जाता है। ये कारिंदे प्लास्टिक के बर्तन, चाय के कप तथा नीबू आदि के छिलके भी नाले में फैकते है।
खाद्य पदार्थों के कारोबारियों ने नालों को पूरी तरह पाट रखा है और धंधा कर रहे है। इसकी आढ़ में गंदगी नाले में फैंकते है। धीरे-धीरे करके नालों में फैंकी जा रही गंदगी, कूड़ा-करकट व कैमीकल से अवरोध खड़े हो रहे है जो गंदे पानी की निकासी में बाधा बने है। नागरिकों ने इन इन हरकतों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























