👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने 2200 आवासीय एवं व्यवसायिक भवन स्वामियों से सालाना टैक्स वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद की पिछली बोर्ड बैठक में सभासदों ने आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर टैक्स लगाने के लिए सर्वे करने की मांग की थी। बैठक में शहर के नए व पुराने भवनों का सर्वे करा कर टैक्स लगाने का निर्णय लिया था। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अब तक 2200 भवनों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
























