पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डी॰ए॰वी॰पब्लिक स्कूल हापुड़ में पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर विद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य डा॰ विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को बताया कि उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्वरूप है। जिन्होंने इतनी कम उम्र में समाज को इतना कुछ,जिसके लिये समाज उनका ऋणी रहेगा ।
पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी आर्य समाज के प्रसिद्ध नेता थे ।वे स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य थे। पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की गिनती आर्य समाज के पांच प्रमुख नेताओं में की जाती थी।दयानंद सरस्वती के देहांत के बाद गुरु दत्त विद्यार्थी ने उनकीस्मृति में”दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज” की स्थापना का प्रस्ताव रखा था |गुरुदत्त विद्यार्थी लाला लाजपत राय और लाला हंसराज के प्रयत्नों से ही 1 जून 1886 को लाहौर पाकिस्तान में डीएवीस्कूल की स्थापना हुई थी | पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी जी के दो अंग्रेजी लेख ” वैदिक संज्ञाविज्ञान ” तथा वैदिक संज्ञा विज्ञान व यूरोप के विद्वान ” कोऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था।क्षय रोग के कारण 19 मार्च 1890 को महज 26 वर्ष की आयु मेंउनका देहांत हो गया।किन्तु उतने ही समय में उन्होंने अपनी विद्वता की छाप छोड़ी औरअनेकानेक विद्वतापूर्ण ग्रंथों की रचना की।
इस अवसर पर विद्यालय के उन विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएँ दी गईं, जिनका जन्मदिवस मई माह में होता है। प्रधानाचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा मुँह मीठा भी कराया ।
“मुनिवर गुरुदत्त विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन” ।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540























