हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान इंटर कॉलेज में कॉलेज दाखला (collegedakhla.com) द्वारा शनिवार को एक एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया जिसमें कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों ने हिस्सा लिया और छात्रों का सही मार्गदर्शन कर उन्हें बताया कि किस तरह और किस क्षेत्र में छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसके लिए उन्हें बताया कि छात्रा को कौन-सा कोर्स चुनना चाहिए।
कॉलेज दाखला (collegedakhla.com) की ओर से पंकज शर्मा ने बताया कि छात्र हमेशा असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि 12वीं के बाद उन्हें क्या करना चाहिए? किस कोर्स को वह चुने जिससे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। ऐसे में उन्होंने एक मंच तैयार किया है जिसका नाम है कॉलेज दाखला (collegedakhla.com) जिसके जरिए काउंसलर छात्रों को बता सकते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। आज की तारीख में कई कोर्सेज हैं। एनीमेशन, लॉ, बीबीए, बीसीए, बीटेक आदि लेकिन छात्रों को यह नहीं पता होता कि उसे कौन सा कोर्स चुनना चाहिए? ऐसे में इस एजुकेशन फेयर में पहुंचे बच्चों को बताया गया कि वह किस तरह अपना भविष्य संवार सकते हैं।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789


























