एक घंटा बढ़ाया गया यूपी बोर्ड के स्कूलों का समय












एक घंटा बढ़ाया गया यूपी बोर्ड के स्कूलों का समय

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अभी तक ये विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुल रहे थे, लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इंटरमीडिएट एक्ट में संशोधन करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं।

विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में हर कक्षा के लिए 40 क्रेडिट अंक दिए गए हैं। 1,200 घंटे का शिक्षण कार्य और अन्य पाठ्य सहगामी कार्य भी किए जाने जरूरी हैं। ऐसे में स्कूलों को पांच घंटे की बजाए इसे छह घंटे संचालित करना जरूरी है।

अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक ये सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। फिलहाल गर्मी को देखते हुए शिक्षकों ने राहत देने की मांग की है, लेकिन नियमानुसार पढ़ाई कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। उधर, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय पहले से ही सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जा चुका है।

ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!