महिला ने सहेली पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का दो महिलाओं व एक युवक ने मिलकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव आलमनगर में उसकी सहेली ममता रहती है। कुछ दिन पहले ममता ने पीड़ित की बेटी को अपने घर रहने के लिए रोक लिया था। इसके बाद सहेली ने बेटी की दोस्ती गांव के ही सोनू से कराई। आरोप है कि कई बार सहेली ममता ने उसकी बेटी को सोनू से मिलने के लिए भी भेजा था। मां का आरोप है कि बेटी का अपहरण हो गया है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























