मां-बेटी के अपहरण का प्रयास करने के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रास्ते में जा रही माँ और उसकी बेटी के साथ छह आरोपियों ने मिलकर मारपीटाई की और पुत्री के शोर मचाने पर उसे व उसके परिवार पर तेजाब फेककर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी वहां से फरार गए। जिसके बाद पीड़िता ने सभी आरोपियों की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोहित, रोहन, अमित, सुमित, बंटी व तेजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी महिला 27 फरवरी को अपनी पुत्री के साथ रास्ते में जा रही थी। तभी कुछ आरोपियों ने महिला व उसकी पुत्री को रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर सभी आरोपियों ने उसे व उसके परिवारजनों पर तेज फेककर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























