हादसे का कारण बन सकता है जर्जर बिजली का खंभा व तार












हादसे का कारण बन सकता है जर्जर बिजली का खंभा व तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाईटेंशन लाइन का खंभा हादसों को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जर्जर हालत में बिजली के खंभे से हादसों का डर बना हुआ है। ग्रामीण का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विद्युत निगम सुनवाई करने को तैयार नहीं है। मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र काकोड़ी पावरहाउस अंतर्गत गांव  शेखपुर से सामने आ रहा है जहां पर स्थानीय लोगो ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समस्या दो वर्ष पुरानी है। शिकायत भी दर्ज कराई और पावरहाउस काकौडी पर भी लिखित शिकायत दी गई। जगह जगह विद्युत लाइन के जाल टूटे हुए और बिजली पोल भी टेढ़ा हो रहा है। साथ यह भी कहा कि इस बारे में विधायकों से भी शिकायत की मगर कुछ नहीं हो सका। बिजली का खंभा लटका हुआ है। ऐसे में जर्जर तारों के गिरने से करंट का भी डर है। लोगों का कहना है कि खंभा तो बहुत पहले से ही जर्जर हालत में है और नीचे से गला हुआ है। खंभा कभी भी गिर सकता है। नीचे निराश्रित गौवंश घूमते रहते हैं। बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या को कई बार अधिकारियों तक रखा गया लेकिन निदान नहीं किया गया। ऐसा लगता है जैसे विद्युत निगम के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।

ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!