राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सुप्रीमो ने जाना हापुड नेत्री का हाल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी पी त्यागी वीर चक्र ने शुक्रवार को हापुड़ पहुंचकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी हौसला अफ़जाई कर ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि सुमन त्यागी को कैंसर हो गया फिलहाल नोऐडा के प्राईवेट हास्पिटल में उनकी किमोथ्रेपी हो रही है।उन्हें लगभग बारह वर्ष पहले भी सुमन त्यागी को कैंसर हो गया था। सुमन त्यागी त्यागी से मिलने के लिये राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुख्य कार्यालय गाजियाबाद से कार्यलय अधीक्षक स्वाति बंसल, मोनिका गोयल, मंजू घई संजय शर्मा हापुड़ की महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर,जिला संरक्षक डाक्टर अजय त्यागी हापुड़ कार्यलय अधीक्षक दिपिका त्यागी भी पहुंचे।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























