हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव लोधीपुर में लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनाव में प्रचार प्रसार किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर प्रबंधक द्वारा प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है।
आपको बता दें कि डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच कराई। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा की किसी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार की पुष्टि हुई। तो विद्यालय के प्रबंधक मुनेश ने बताया कि आजाद अधिकारी सेवा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को पत्र भेजा था। जिसमें उल्लेख किया था। कि लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने आचार संहिता का उल्लंघन किया और राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार किया।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























