गंगा एक्सप्रेस-वे का ग्रामीणों ने रुकवाया काम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर गांव दतियाना के लोग काफी परेशान है। सुबह से लेकर रात तक मिट्टी भराव के लिए गांव के आसपास डंपरों का आवागमन बना रहता है। डंपरों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त होने और धूल से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण समस्या का समाधान करने की मांग पर अड़े रहे।
आपको बता दें कि ग्राम प्रधान पति रजनीश त्यागी ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे गांव दतियाना के जंगलो से होकर भी गुजर रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में कार्यवाही संस्था के ठेकेदार मानकों और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ओवरलोड डंपरों की वजह से सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है और मिट्टी भर कर ला रहे डंपरों को सही ढंग से ढककर और पानी का छिड़काव करके नहीं लाया जाता है जिससे मिट्टी उड़ती है। जिसके कारण ग्रामीण वासियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों से इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके बाद कार्यदायी संस्था के तहत काम कर रहे अरिहंत कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंचार्ज रविंदर चौधरी और ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रवीण भाटी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क पर पानी का छिड़काव कर जाएगा और डंपरों द्वारा क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
https://youtu.be/AX6bRDnT7EE?si=Z4yShHLY3tdFq3CN
























