👁 0 views Views
शादी के लिए महिला का अपहरण करने पर जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शादी के लिए एक महिला का जबरन अपहरण करने व दुष्कर्म करने के आरोपी को धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 205/2024 धारा 376, 366, 323, 354बी, 506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के नाजिम कालोनी का चांद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























