चार बदमाश गैंगस्टर में निरुद्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। पुलिस प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार मारूफ पुत्र बब्बू उर्फ शरीफ निवासी ग्राम दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वर व वर्तमान पता ईदगाह के सामने ईदगाह रोड थाना हापुड़ नगर, दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी मौहल्ला रामनगर थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर, बौना उर्फ सरफराज पुत्र आसू कुरैशी उर्फ आस मौहम्मद निवासी ग्राम बझेंडा कला थाना कपूरपुर जिला हापुड़, शहजाद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम तोड़ी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद वर्तमान पता मौहल्ला कृष्णगंज थाना पिलखुवा गैंग लीडर व सदस्य सुसंगठित अपराधिक गिरोह बनाकर अवैध व अनुचित तरीके से आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए पशु चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित कर धन अर्जित करते हैं। गैंग के ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है जिससे इनका जनता में भंय व आतंक व्याप्त है। इनके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने का साहस नहीं कर पाता है। जिसके चलते इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























