नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले बढ़ते ही जा रहे है। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। दो दिन पूर्व छात्रा जब अपने घर के बाहर खड़ी थी, उसी समय पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने घर पर काम होने की बात कह कर अपने घर के अंदर बुला लिया था। युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा था। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और घटना से जुड़ा वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

























