पुलिस व बदमाश मुठभेड़ की चेन में एक और कड़ी जुड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में पुलिस और बदमाश के बीच होने वाली सशस्त्र मुठभेड़ की चेन में गुरुवार को एक और कड़ी जुड़ गई।थाना हापुड देहात पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच चली गोली में 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस एवं चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।घायल बदमाश की पहचान कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी ग्राम नियामू थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं जो जनपद देहरादून(उत्तराखंड)से मु0अ0सं0-76/2024 धारा 365,384,394,411,34 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहा था।बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस ने बताया कि थाना हापुड देहात पुलिस बदमाशो की तलाश में चैकिंग कर रही थी कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगा।पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली लगने से बाइक सवार घायल हो गया और पुलिस ने दबोच लिया।पकड़ा गया घायल बदमाश कुख्यात बदमाश व 25 हजार रूपए का ईनामी निकला।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
स्विमिंग सीखने व गर्मियों में तैरने का लुत्फ उठाने के लिए संपर्क करें-
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुआ
9818848419
समय:
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हर घंटे बैच है।
Rs 100 प्रति घंटा या Rs 2000 कोचिंग सहित 1 महीने के लिए।

























