सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित दो ऑटो चालकों में सवारी बैठाने को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया जिसके बाद दोनों ऑटो चालकों में मंगलवार को मारपीट हो गई। जिसके कारण एक ऑटो चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मामला शांत कराया। गांव बझैड़ा खुर्द निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिलखवा-धौलाना मार्ग पर ऑटो चलाता है। वहीं इसी मार्ग पर गांव कंदौला निवासी एक युवक भी ऑटो चलाता है। दो दिन बीते आपसी विवाद को लेकर कंदौला निवासी ने गांव खेड़ा में ऑटो चालक भूपेंद्र के साथ मार पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि घायल ऑटो चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100


























