हज यात्रा के लिए हापुड़ जिले से जाएंगे 155 लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से हज पर जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार जिले से 155 लोग हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। हज पर जा रहे सभी यात्रियों का बुलंदशहर रोड स्थित मदरसा जामिया अरबिया खादिमूल इस्लाम में प्रशिक्षण व टीकाकरण होगा। नायब शहर काजी मौलाना असद ने बताया कि सऊदी अरब में हज यात्रा करने जा रहे यात्री अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज लेकर हज प्रशिक्षण पहुंचे।
आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने जीवन में एक बार हज यात्रा करने का सपना देखते हैं लेकिन यह मौका हर किसी को आसानी से नहीं मिल पाता। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। जिले से इस बार 155 लोग हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा करने से पूर्व हज यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि मदरसा जामिया अरबिया खादिमूल इस्लाम में हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश हज कमेटी की ओर से प्रशिक्षकों को भेजा जाएगा। इसमें प्रशिक्षण हज यात्रियों को हज के अरकार के बारे में जानकारी देंगे।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























