मामा यादव ढाबा से पनीर सब्जी व दाल की सैम्पलिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एकदल ने बुधवार को शिवा ढाबा, मामा यादव पर छापा मारकर तैयार पनीर की सब्जी व तैयार अरहर की दाल का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। यह छापामार कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह ने की।
बता दें कि कई दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार ने गांव अठसैनी के पास मामा यादव ढाबे पर खाना खाया तो सब्जी से बदबू की शिकायत की। ढाबा संचालक कुलदीप व अन्य ने ग्राहक के साथ मारपीट की। आरोपियों के विरुद्ध गढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789


























