Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में स्थित गांव पूठ के निकट गंगा के बीच धारा में मंगलवार की शाम ग्रामीणों को एक घड़ियाल तैरता हुआ दिखाई दिया। घड़ियाल को देखकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने बताया कि घड़ियाल से ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। यह केवल मछलियों को खाते हैं। घड़ियाल का चोंचनुमा मुंह इतना नहीं खुल पता कि वह मनुष्य को नुकसान पहुंचा सके और घड़ियाल अपना पेट भरने के बाद धूप सेकने के लिए तट पर आकर रेत में लेट जाते हैं।
आपको बता दें कि गंगा तट के निकट कुछ किसान मंगलवार की शाम को खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान किसानों की नजर गंगा के बीच में तैर रहे एक घड़ियाल पर पड़ी। जिसे देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। घड़ियाल की जानकारी सूचना विभाग को देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के जलीय जीव तट पर आकर किसानों अथवा पशुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वन क्षेत्राधिकारी गढ़ करन सिंह ने बताया कि गंगा व नदियां घड़ियाल समेत जलीय जीवों का आवास है। इस इस क्षेत्र में घड़ियाल का होना अच्छा संकेत है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























