पिलखुवा निवासी छात्र समेत गाज़ियाबाद में छह के मोबाइल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले छात्र दीपांशु के पिता बलराम ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को परीक्षा देने के लिए गाजियाबाद के डासना में वेब सिटी थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल कॉलेज गया था। मोबाइल रखने की जगह न होने पर छह छात्रों ने स्कूटी में मोबाइल रख दिए लेकिन चोरों ने उसे चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर वेब सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बताते चलें कि दीपांशु ने अपने दोस्त शुभम चौहान, निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार समेत समेत छह छात्रों ने स्कूटी की डिग्गी में मोबाइल फोन रख दिए थे जिसे चोर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























