हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का मेरठ के युवक ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी की मेरठ की अब्दुल्लापुर के अमित से दोस्ती थी। काफी समय से अमित युवती पर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पर पिता ने आरोपी युवक को पुत्री से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद युवती ने युवक से बातचीत करनी भी बंद कर दी थी लेकिन रविवार की शाम करीब 7:00 बजे उसकी बेटी घर पर अकेली थी तभी अमित अपने पक्ष के शम्मी, सुरेश और एक अन्य युवक के साथ उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























