होटल की सील तोड़ने के मामले में बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से संचालित होटल के खिलाफ एचपीडीए द्वारा लगाई गई सील को क्षतिग्रस्त व तोड़ने के मामले में बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एचपीडीए ने यह कार्रवाई तुषार कांत जैन प्रभारी प्रवर्तन हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की तहरीर पर की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिलखुवा के निजामपुर के रहने वाले मदन पुरी पुत्र बलवंत पुरी व मदनपुरी के बेटे नरोत्तम पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव रघुनाथपुर मार्ग पर निजामपुर बम्बे की पटरी पर नरोत्तम पुरी ने अवैध रूप से होटल का निर्माण किया था जिसके खिलाफ एचपीडीए के अधिकारियों ने 12 दिसंबर 2023 को सील कर दिया लेकिन निर्माणकर्ताओं ने अवैध रूप से सील को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और भवन का उपयोग करने लगे। अवैध रूप से भवन के उपयोग की शिकायत जैसे अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और सील को एक बार फिर से लगा दिया है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761


























