👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित फ्रीगंज रोड के मोड पर रविवार को पुलिस ने नाले से एक शव बरामद किया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर लोग जा रहे थे। तभी उनकी नजर नाले में पड़े एक शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749

























