
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छह विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के तहत किया गया है। विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी और स्कूल का मॉडल विद्यालय के रूप में विकास किया जाएगा।सरकार परिषदीय विद्यालयों को सुधारने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया यानी पीएम श्री योजना चलाई जा रही है। इसी योजना के तहत विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जनपद हापुड़ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत गढ़ के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो, लठीरा कंपोजिट विद्यालय, अहमदपुर नयागांव स्थित कंपोजिट विद्यालय, हापुड़ नगर के इंदिरा व कन्या कंपोजिट विद्यालय का चयन किया गया है जहां छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























