चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 13 कर्मचारी व अधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 26 अप्रैल को मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी हापुड़ द्वारा लोकसभा चुनाव को सफल संपन्न करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए गुरुवार को दो पालियों में ट्रेनिंग कराई गई जिसमें 13 कर्मचारी व आधिकारी अनुपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण एसएसवी इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित किया गया। इसमें प्रथम पाली में प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक पूर्ण हुआ। कुल 1536 अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण था लेकिन दो पीठासीन अधिकारी, तीन द्वितीय मतदान अधिकारी समेत कुल 13 अनुपस्थित रहे जिनका 18 अप्रैल का वेतन रोके जाने के संबंध में उनके विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा है। इन कर्मचारियों व अधिकारियों को 22 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे एसएसवी इंटर कॉलेज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100



























