हापुड़,सीमन (सू0वि0): (ehapurnews.com):हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त मेरठ अनीता मेश्राम व जिलाधिकारी अदिति सिंह जनपदीय अधिकारियों के साथ कोविड़-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु समीक्षा कर रही थी। मंडलायुक्त ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुये जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित करने तथा कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकन के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर को रोकने के लिये ठोस कदम उठाये जाये। जनपद वासियों को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योकि आगामी माह में कोविड-19 पाॅजिटिव केसों की संख्या बढने की सम्भावना है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि एल-2 में मरीजों को पूरा इलाज किया जाये ताकि मरीज एल-3 गम्भीर अवस्था में न पहुंचने पाये। केस समरी बनाते समय मरीज के सभी रेफरेंस का उल्लेख करें। संदिग्ध व्यक्तियों के सभी टेस्ट कराये जाये, साथ ही रेनडम टेस्ट भी किये जाये। निजी अस्पतालों को कोविड़-19 के केस छिपाने पर सीएमओ के माध्यम से नोटिस दिया जाये तथा वर्क स्थान का भी निरीक्षण किया जायें। मंडलायुक्त ने कहा कि दूषित वातावरण भी वायरस को जन्म देने में जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ राजधानी दिल्ली के समीप होने के कारण कोविड-19 के संक्रमण फैलने की सम्भावना है। इसलिये अधिकारीगण सीमित संसाधनों में अच्छे प्रयास करे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि वे निगरानी समितियों के माध्यम से पार्षदों को जोड़ते हुये कोविड-19 को वृहद प्रचार-प्रसार कराये। साथ ही साफ-सफाई का भी विषेष ध्यान रखे जिससे संचारी रोगों को फैलने से भी रोका जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, समस्त अधिषासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढें।
DIWALI OFFER: BUY FOUR GET ONE FREE: चार Pizza खरीदने पर एक Pizza FREE: 8979755041, 7055225333, 9286667087























