हापुड़ में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहनों की बाढ़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में प्राईवेट वाहनों पर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहनों की भरमार नजर आ रही है और यह गति बढ़ती ही जा रही है।
प्राईवेट व निजी वाहनों पर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लिखना पूरी तरह अवैध है। हापुड़ जनपद की सड़कों पर दौड़ती हुई ऐसी लग्जरी गाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रह है जिन पर पर उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखा है तथा दुपहिया वाहनों पर प्रशासन लिखा है। लग्जरी गाड़ियों के शीशों पर तो काली फिल्म भी चढ़ी है। पता नहीं ट्रैफिक पुलिस का ध्यान इस ओर क्यों नहीं है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लिखे अवैध वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261


























