संदिग्धों ने ठेला किया पार, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में स्थित हमीद चौक के पास फल विक्रेता का ठेला चोरों ने चोरी कर लिया जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं और ठेले को ले जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पहले तो दोनों संदिग्ध ठेले के आसपास खड़े होकर मौका देखने लगे और जैसे ही सन्नाटा छाया उन्होंने ठेले को चुरा लिया।
मामला शनिवार की दोपहर का है जहां पर फल विक्रेता का एक खाली ठेला खड़ा हुआ था जिस पर दो लोगों की नजर पड़ गई। आरोप है कि दोनों ने मौका देखकर ठेला चुरा लिया जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























