सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दादा पोती की मौत












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में हापुड़ बाईपास पर गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग और उसकी पोती की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।


मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा का 60 वर्षीय नसीमुद्दीन शनिवार को अपने बेटे मोहसिन के साथ बाइक से 18 साल की पोती मुस्कान को हापुड़ में चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए ला रहे थे। मुस्कान की तबीयत खराब चल रही थी। वापस लौटte समय जैसे ही बाइक सवार देहात क्षेत्र के हापुड़ बाईपास पर मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो धनोरा कट से मेरठ हापुड़ बाईपास पर चढ़ते ही सामने से आ रही कार से बाइक की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया। उपचार के दौरान नसीमुद्दीन और मुस्कान की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है जबकि मोहसिन का उपचार चल रहा है।

अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की  Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!