टंकी सफाई के लिए उतरे दो कर्मचारियों में से एक की मौत












टंकी सफाई के लिए उतरे दो कर्मचारियों में से एक की मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित शैलेश फॉर्म कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारियों में से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मचारी की हालत पहले से ठीक है जो खतरे से बाहर है।

शैलेश फार्म कॉलोनी में वाटेक वाबाघ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन किया जा रहा है। मामला गुरुवार का है जब टैंक की सफाई के लिए बिहार के बलिया के रहने वाले 55 वर्षीय ओंकार और बुलंदशहर के रहने वाले 30 वर्षीय गौरव प्लांट में सफाई के लिए उतारे गए थे। प्लांट में गैस होने के कारण दोनों अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। काफी समय तक जब दोनों कर्मचारी प्लांट से बाहर नहीं निकले तो अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। टीम मौके पर पहुंची और मास्क आदि की मदद से दोनों को प्लांट से बाहर निकाला और पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां ओंकार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ओंकार की मृत्यु हो गई। गाजियाबाद पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010









  • Related Posts

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    🔊 Listen to this हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैचहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी 20 क्रिकेट लीग के पांचवे लीग मुकाबले में…

    Read more

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    🔊 Listen to this अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने मिठाई की…

    Read more

    You Missed

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

    पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक
    error: Content is protected !!