👁 0 views Views
हरी नाम का संकीर्तन हुआ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावना संघ इस्कॉन, श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर, पिलखुवा के अंतर्गत इस्कॉन हापुड़ द्वारा 7 अप्रैल 2024, दिन रविवार को होने वाली श्री श्री कृष्ण बलराम शोभा यात्रा महोत्सव के उपलक्ष में इस्कॉन मन्दिर, गाजियाबाद से आए भक्तों ने बुधवार को हापुड़ नगर में भव्य हरि नाम संकीर्तन किया।
हरि नाम संकीर्तन देवी मंदिर फ्रीगंज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ एकेपी कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड पर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते नगर वासियों ने हरि नाम संकीर्तन कर रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500



























